देश

पीएम मोदी के जन्मदिन से उत्तराखंड में चलेगा एक माह का सेवा संकल्प अभियान

पीएम मोदी के जन्मदिन से उत्तराखंड में चलेगा एक माह का सेवा संकल्प अभियान

डिजिटल डेस्क, देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उत्तराखंड में एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की जाएगी। अभियान का शुभारंभ देहरादून के हरिपुर कलसी स्थित यमुना घाट पर शाम पांच बजे होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

अभियान की शुरुआत आशीर्वाद के दीप प्रज्ज्वलित कर की जाएगी। इस अवसर पर राज्य के पहले यमुना घाट का लोकार्पण भी किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर घाट पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

अभियान के शुभारंभ के दौरान नवनिर्मित प्रथम यमुना घाट पर विशेष आरती का आयोजन होगा। इसी घाट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की पहली आरती किए जाने की भी तैयारी है। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न आयोजनों को गति देने का संदेश दिया जाएगा।

सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होकर एक माह तक चलेगा। इस दौरान प्रदेशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।