राजनीतिलखनऊ

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज, छह बार के पूर्व मंत्री भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए…

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज, छह बार के पूर्व मंत्री भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए…

डिजिटल टीम, लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार पर तीखे सवाल उठाए है। इससे ठीक पहले कार्यकर्ताओं को एक विशेष फिल्म दिखाई गई। इसमें यूपी के अलग-अलग एक्सप्रेस-वे की बदहाली, कानपुर-लखनऊ और गंगा एक्सप्रेस-वे के टूटे हिस्सों की रिपोर्ट दिखाई गई। 6 बार के पूर्व मंत्री रामआसरे कुशवाहा सहित कई दलों के नेताओं ने सपा मे शामिल हुए है। जिस पर अखिलेश यादव ने कहा आज के दिन बहुत जिम्मेदार, वरिष्ठ, सम्मानित रामआसरे कुशवाहा हमारी पार्टी में शामिल हो रहे हैं, इनके आने से PDA की ताकत और मजबूत होगी।

आपको बता दे कि लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा है। उत्तर प्रदेश चुनावों से ठीक पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री रामआसरे कुशवाहा ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। अखिलेश यादव ने पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत किया है। पूर्व मंत्री रामआसरे कुशवाहा ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। सपा में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें आज भी ऐसा महसूस होता है कि मुलायम सिंह यादव उनके बीच मौजूद हैं।

सरकार बनने पर विश्वकर्मा पर अवकाश होगा-अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि आज भगवान विश्वकर्मा जयंती है। पूरा देश विश्वकर्मा जी को याद कर रहा है। भविष्य में समाजवादी सरकार बनने पर भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती पर अवकाश घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खाटू श्याम मंदिर निर्माण की तर्ज पर रिवरफ्रंट पर भी निर्माण कराया जाएगा।

सपा सरकार बनाओ तो रोजगार का रास्ता खोलेंगे
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जुलाई में जीरो नौकरी, अगस्त में जीरो नौकरी और सितंबर में भी अब देख लेना जीरो नौकरी। आने वाले समय में समाजवादी सरकार बनाओ तो रोजगार का रास्ता खोलने का काम करेंगे। इतनी लूट, इतना भ्रष्टाचार किसी सरकार ने नहीं किया होगा जितना भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हो रहा है। इसके साथ ही कहा कि जो सरकार सवाल नहीं ले पा रही वो सोचो कितनी कमजोर सरकार होगी, और जिसके पास जवाब नहीं है उसे जनता उखाड़ फेंकेगी। हमें आपको सपना दिखाया कि ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाएंगे, अब चुंगीबाजी करने का काम कर रही हैं।

UPI को लेकर सरकार को घेरा
अखिलेश यादव ने UPI पर शुल्क लगाए जाने के मुद्दे को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। न्होंने इसे लोगों से पैसे लेने वाली योजना बताते हुए इसे बंद करने की मांग की है। आम लोगों और छोटे बच्चों पर इसका असर भी देखा जाना चाहिए। रोजगार के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जुलाई में सरकार की ओर से बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया गया था, लेकिन अभी तक रोजगार नहीं मिला है।

सड़क बाद में बनती है, टूट पहले जाती है

भाजपा के लोगों से कहूंगा कि कभी मां गंगा बुलाएं, तो गंगा एक्सप्रेस-वे से मत जाना। पहली ही बारिश में वह ‘वॉटर एक्सप्रेस-वे’ बन गया था। उसके गड्ढे छिपाने के लिए भदोही से कालीन मंगाए गए थे। उन्होंने अन्य तीन एक्सप्रेस-वे की कमियां भी गिनाईं नीतीश यादव ने प्रदेश में कांग्रेस और फाउली को लेकर सरकार पर मंथन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि लूट और डकैती का दौर चल रहा है और बिल्डिंग की खरीद-बिक्री तक के मामलों में गड़बड़ी हो रही है। उन्होंने सरकार की व्यवस्था और व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।