देशदिल्ली

दिल्ली में 16 वर्षीय किशोरी की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में 16 वर्षीय किशोरी की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 16 वर्षीय किशोरी की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में 19 वर्षीय शिवम गणेश समेत तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नाबालिगों की उम्र 16 और 17 वर्ष बताई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, किशोरी 10 सितंबर की शाम अपने परिचित 17 वर्षीय युवक से मिलने गई थी। आरोप है कि वहां उसके साथ यौन हिंसा की गई। इसके बाद आरोपी युवक ने अपने कुछ साथियों को बुलाया। पुलिस के मुताबिक, साथियों ने भी किशोरी के साथ यौन हिंसा की।

अगली सुबह आरोपी किशोरी को ऑटो से एक खेत की ओर ले गए। पुलिस के मुताबिक, वहां चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई और शव को छिपाने का प्रयास किया गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने के साथ वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और साक्ष्यों की जांच कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।