देशदिल्ली

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे,PM बोले- जनता के भरोसे के लिए शीश झुकाकर नमन

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे,PM बोले- जनता के भरोसे के लिए शीश झुकाकर नमन

डिजिटल डेस्क , नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में 25 साल पूरे होने के मौके पर दिल्ली में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया है। 25 साल पूरे होने पर देशवासियों का आभार जताया और कहा कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने का संकल्प है और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के साथ देश आगे बढ़ेगा PM ने कहा कि मैंने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते समय कभी नहीं सोचा था कि एक दिन यह मुकाम आएगा। उन्होंने इसे जनता के आशीर्वाद का नतीजा बताया और देश की जनता को नमन किया है। पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर बीजेपी नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे हो गए है । इस अवसर पर उन्होंने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में दर्शन और पूजा की। नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन में अपने सफर की शुरुआत की थी। गुजरात के CM से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक का उनका यह सफर अब 25 साल पूरा कर चुका है। आज 7 अक्टूबर को नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल के साथ 25 साल पूरे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने का संकल्प है और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के साथ देश आगे बढ़ेगा। पीएम ने कहा कि हम करके रहेंगे। उन्होंने कहा कि 25 वर्षों का जनविश्वास और अनुभव बड़ी पूंजी है और यह केवल उनकी नहीं बल्कि पूरे देश की पूंजी है। उन्होंने अपने बचपन को याद करते हुए कहा कि वडनगर के स्कूल में पढ़ाई के दौरान उनमें सीखने की ललक थी और आज भी वह खुद को विद्यार्थी मानते हैं। बीजेपी और NDA के सहयोगी दल आज पूरे देश में कई जगह कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

जनता के चरणों में शीश झुकाकर नमन- PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा NDA लोकतंत्र के पर श्रद्धा रखने वाले सभी राजनीतिक साथियों का मैं आभार व्यक्त करता हूं। मैं देश की जनता के चरणों में शीश झुकाकर नमन करता हूं। मैं आज भारत के लोकतंत्र और संविधान का वंदन करता हूं। उन्होंने भारत के लोकतंत्र और संविधान का वंदन भी किया। PM मोदी ने कहा कि 25 वर्षों के दौरान कई चुनाव हुए। चाहे विधानसभा चुनाव हों या लोकसभा चुनाव, जनता ने उन्हें अपनी सेवा के लिए चुना। उन्होंने भारत के लोकतंत्र और संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त किया और सेवा ज्योति यात्रा में शामिल नागरिकों का भी अभिनंदन किया है।