चढ़ावा चोरी की जांच कर रही नई SIT टीम में फोरेंसिक एक्सपर्ट और CA होंगे शामिल, इस तरह अब आगे बढ़ेगी जांच
डिजिटल डेस्क । राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद गठित नई SIT टीम ने जांच तेज कर दी है। नई टीम में फोरेंसिक एक्सपर्ट और वरिष्ठ CA को भी शामिल किया जाएगा। मामले में अब तक आठ आरोपियों के अलावा 200 से अधिक लोगों को पुलिस की ओर से नोटिस दिया जा चुका है। इसमें आरोपियोंं के रिश्तेदारों, सहयोगियों और संदिग्धों से पूछताछ करेगी।
बता दें कि ट्रस्ट के तत्कालीन महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी अनिल मिश्रा और गोपाल राव को भी नोटिस भेजा गया है। नई SIT टीम ट्रस्ट्रियों से दोबारा पूछताछ करने की तैयारी कर रही है साथ ही अन्य ,कनेक्शन को खंगालने में लगी हुई है। सूत्रों ने बताया कि दस्तावेजों को खोजने की कोशिश जारी है। आरोपियों और संदिग्धों की संपत्ति और बैंक खातों की भी जांच शुरू कर दी गई है।
अलग-अलग खाली किए जा रहे हैं दान पेटी ः
जानकारी के अनुसार राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामला सामने आने के बाद से करीब 40 दान पेटी एक साथ खाली कराए जाने के बजाय अलग-अलग खाली कराए जा रहे हैं। दान प्रक्रिया को रिकार्ड करने के लिए दो प्रोफेशनल वीडियोग्राफर और 360 डिग्री कैमरे लगाए गए हैं। जिससे अब किसी तरह का घोटाला नहीं किया जा सके।