श्रद्धा के सम्मान में योगी सरकार, कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

WhatsApp Image 2026-08-03 at 10.58.16 PM

डिजिटल डेस्क । उत्तर प्रदेश सरकार कांवचड़ियों पर हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा कराने के लिए तैयारियां पूरी कर चुकी है। सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से पश्चिमों यूपी समेत विभिन्न जिलों में पुष्पवर्षा किए जाने के निर्देश जारी किए। CM योगी के निर्देश पर कांवड़ यात्रा को भव्य और सुरक्षित बनाया जा रहा है। बागपत सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ में पुष्पवर्षा की जाएगी। इसके बाद गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर में पुष्पवर्षा कराई जाएगी। यहां पर पुष्पवर्षा करने के लिए लखनऊ से हेलीकाप्टर उड़ान भरकर अलग-अलग समय पर विभिन्न जिलों में पहुंचेगें। सभी जिलों में कांवड़ियों के विशेष स्वागत के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

बता दें कि 9-10 अगस्त को पश्चिमी यूपी के सात जिलों में कांवड़ियों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया जाएगा। इसमें अलग-अलग समय पर जिलों में कुल 10 घंटे की कावड़ियों पर पुष्पवर्षा जाएगी। 9 अगस्त को सुबह करीब 8 बजे हेलीकॉप्टर लखनऊ से बागपत के लिए रवाना होगा। सुबह 10:30 से 11:15 बजे तक बागपत क्षेत्र में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। सहारनपुर में 11:45 से 12:45 बजे तक श्रद्धालुओं का पुष्पों से स्वागत किया जाएगा। दोपहर 1:30 से 2:15 बजे तक मुजफ्फरनगर में पुष्पवर्षा की जाएगी। शाम 3:45 से 4:30 बजे तक मेरठ में पुष्पवर्षा की जाएगी। दूसरे दिन गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर में स्वागत किया जाएगा। 10 अगस्त को सुबह करीब 8:30 से 9:15 बजे तक गाजियाबाद में पुष्पवर्षा हेलीकाप्टर से कराई जाएगी। सुबह 9:45 से 10:30 बजे तक हापुड़ में पुष्पवर्षा किए जाने के बाद सुबह 11:15 से दोपहर 12 बजे तक बुलंदशहर में शिवभक्तों का फूल बरसाकर स्वागत किया जाएगा। वहीं दोपहर 12:30 बजे बुलंदशहर से लखनऊ के लिए हेलीकॉप्टर रवाना होगा। इन जिलों में योगी सरकार के दिशा-निर्देश के आधार जिला प्रशासन व पुलिस की ओर से तेजी से तैयारियां ते