राजनीतिउत्तर प्रदेश

अंबेडकरनगर में गरजे सीएम योगी, बोले पहले जिस गाड़ी पर सपा का झंडा,समझो होगा उसमे कोई सपा का गुंडा…

अंबेडकरनगर में गरजे सीएम योगी, बोले पहले जिस गाड़ी पर सपा का झंडा,समझो होगा उसमे कोई सपा का गुंडा…

डिजिटल डेस्क । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अंबेडकरनगर में सपा पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी का झंडा लेकर व्यक्ति वसूली करता था। थानों तहसीलों में इनके कब्जे थे, लोगो के मन मे ये भाव आता था कि जिस गाड़ी पर सपा का झंडा,समझो होगा उसमे कोई सपा का गुंडा.., ये गुंडागर्दी की चरम ही किसानों,नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया था,आत्महत्या करने को मजबूर कर दिया था। इन्होंने हर जिले में एक माफिया पाल लिया था, कहीं बालू माफिया,कहीं वन माफिया,कहीं भू माफिया…ये पेशेवर माफिया हर जिले में हो गए थे। यह बातें सीएम योगी ने शुक्रवार को अंबेडकरनगर में आयोजित लोकार्पण और शिलान्यास के कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए बोलीं।

बता दें कि सीएम योगी ने अम्बेडकरनगर में 706 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने अम्बेडकरनगर तहसील आलापुर अंतर्गत विकासखंड रामनगर स्थित पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन स्थल गोविंद साहब से शिलान्यास और लोकार्पण किया। विधानसभा क्षेत्र टांडा, आलापुर और जलालपुर क्षेत्रों में कुल 706.81 करोड़ रुपये की लागत वाली 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया। जनता को संबोधित करते सीएम योगी ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को बताइए किस प्रकार इन्होंने अराजकता फैलाई हुई थी,आज माफिया मुक्त ,गुंडा मुक्त, दंगामुक्त कर्फ्यू मुक्त उत्तरप्रदेश है। समाजवादी पार्टी की विकास में कोई रुचि नही है,गरीबो में कोई रुचि नही है। समाजवादी पार्टी की जब सरकार थी तो गुंडागर्दी थी, युवाओं की लिए आने वाली नौकरी के विज्ञापन निकलते ही चाचा भतीजे की जोड़ी वसूली को निकल पड़ती थी। युवा योग्यता के बावजूद खुद को ठगा महसूस करता था, कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी, रोज दंगे होते थे। कहीं अलीगढ़ में दंगे,कहीं सहारनपुर में प्रयागराज में दंगे,इन्होंने महौल इतना खराब कर दिया था कि लोग उत्तरप्रदेश के नौजवान को देखता पसन्द नही करते थे।