प्रशासनिक मुस्तैदी से कार सेवा स्थगित, 6 दिसंबर को श्री कृष्ण जन्मभूमि कूच का नया आह्वान

WhatsApp Image 2026-08-09 at 1.52.28 PM

​मथुरा: श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद मुक्ति को लेकर 9 अगस्त को प्रस्तावित कार सेवा को पुलिस और स्थानीय प्रशासन की कड़ी मुस्तैदी के चलते स्थगित कर दिया गया। इसके बाद संत समाज ने अपना रुख बदलते हुए श्री कृष्ण जन्मभूमि कूच करने के बजाए चित्रगुप्त आश्रम में एकत्र होने का निर्णय लिया।
​चित्रगुप्त आश्रम परिसर में ही संतों द्वारा विधिवत शिला पूजन और विशाल हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान के संपन्न होने के बाद संत समाज ने मंच से एक स्वर में शंखनाद करते हुए आगामी रणनीति का ऐलान किया।
​मंच से उद्घोष करते हुए संतों ने 6 दिसंबर को श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए वृहद स्तर पर कूच करने का नया आह्वान किया है। ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’ के नारों के साथ संत समाज ने स्पष्ट किया कि अयोध्या के राम मंदिर आंदोलन की तर्ज पर ही अब श्री कृष्ण जन्मभूमि की पूर्ण मुक्ति का अभियान भी चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में साधु-संत और श्रद्धालु मौजूद रहे।

You may have missed