प्रदेश के सबसे हाइटेक जिले गौतमबुद्ध नगर के चार ब्लाक की जिम्मेदारी एक बीईओ के कंधे पर, कैसे सुधरे व्यवस्था

WhatsApp Image 2026-08-10 at 10.17.57 PM
  • दादरी-जेवर और दनकौर ब्लाक लंबे समय से हैं खाली, जिले का प्रदेश में निपुण की रैंकिंग में 35 वें स्थान पर रहा था

एजुकेशन डेस्क : उत्तर प्रदेश में सबसे हाइटेक जिलों में गिने जाने गौतमबुद्ध नगर की पहचान जहां एक विश्व पटल हो रही है। वहीं शिक्षा व्यवस्था लचर होती हुई दिखाई दे रही है। जिले में लंबे समय से एक बीईओ के कंधे पर चार ब्लाक की जिम्मेदारी दे रखी गई है। इससे शिक्षा से जुड़े कामों में लेट लपेटी देखने को मिलने के साथ ही प्रदेश स्तर पर निपुण में स्थिति भी बिगड़ रही है। इस वर्ष प्रदेश में जिले का 35वां स्थान रहा था।

बता दें कि निपुण की रैंकिंग में जिले का स्थान 35 वें नंबर पर रहने के साथ सबसे हाइटेक ब्लाक कहे जाने वाले बिसरख की स्थिति सबसे निराशजनक रही थी। उत्तर प्रदेश सरकार लाख दावे कर रही हो, कि वह प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था दुरस्त करने का काम रही है, लेकिन गौतमबुद्ध नगर में लंबे समय से खाली पड़े ,तीन ब्लाक ही शिक्षा व्यवस्था की हकीकत खोलने में काफी नजर आ रहे हैं। यहां पर बिसरख में तैनात बीईओ को ही दादरी, जेवर और दनकौर ब्लाक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले की शिक्षा विभाग को इस सत्र में उम्मीद थी कि उनके खाली पड़े दादरी, जेवर और दनकौर ब्लाक को बीईओ मिल जाएंगे, जिससे वह व्यवस्थाओं में सुधार ला सकेंगे, लेकिन एक बार फिर से शिक्षा विभाग के उम्मीदों पर पानी फिर गया। बिसरख में तैनात बीईओ चंद्रभूषण के चारों ब्लाकों की जिम्मेदारी का निर्वाहन कर रहे हैं।

बिसरख ब्लाक के बीईओ को जिले के बाकी के तीन ब्लाकों का प्रभारी बना रखा गया है। इससे कामों पर प्रभाव पड़ रहा है। जिम्मेदारों को खाली पड़े पदों पर नियुक्ति करनी चाहिए।

– मेघराज भाटी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, टीचर्स फेडरेशन आफ इंडिया

कई बार जिम्मेदारों से जिले के सभी ब्लाकों पर बीईओ की नियुक्ति किए जाने की मांग की जा चुकी है। एक बीईओ को चारों ब्लाक की जिम्मेदारी दे रखी गई है, जिससे काम प्रभावित हो रहे हैं।- प्रवीन शर्मा, जिला अध्यक्ष, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ गौतमबुद्ध नगर

शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। तीन ब्लाक में बीईओ के पद रिक्त हैं, जिनके लिए शासन को पत्र लिखा गया है।- राहुल पंवार,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गौतमबुद्ध नगर

You may have missed