नवजात को पत्थरों के बीच गया फेंका, कुत्तों ने नोचा, शमशान घाट के पास मिला शव

WhatsApp Image 2026-08-13 at 11.18.17 PM

रवि शर्मा, गौतमबुद्ध नगर : ग्रेटर नोएडा के जेवर कस्बे में खुर्जा रोड स्थित यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर श्मशान घाट के पास बृहस्पतिवार तड़के नवजात बच्ची का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पत्थरों के बीच पड़े शव को कुत्ते इधर-उधर खींच रहे थे। सुबह टहलने निकले लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने कुत्तों को भगाकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

नवजात का शव मिलने से आसपास क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं यह घटना ममता को शर्मसार करने वाली करने वाली है। जिस बच्ची को मां की ममता और परिवार का सहारा मिलना चाहिए था, वह जन्म के कुछ समय बाद ही सुनसान सड़क किनारे लावारिस छोड़ दी गई। लोगों का अनुमान है कि जीवित बच्ची को पत्थरों के बीच छिपाकर फेंका गया। आसपास मौजूद शिकारी कुत्तों ने बाहर निकालकर मौत के घाट उतार दिया। लोगों ने किसी तरह से कुत्तों को हटाते हुए पुलिस को मौके पर बुलाया।

नाल में निडिल लगी हुई मिली :

बता दें कि बच्ची की नाल में निडिल लगी मिली है। इससे पुलिस को आशंका है कि बच्ची का जन्म किसी अस्पताल में हुआ था और इसके बाद उसका शव यहां लाकर फेंका गया। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि नवजात के माता-पिता की जानकारी अभी नहीं मिली है। पुलिस जल्द घटना का पर्दाफाश करने के प्रयास में जुटी है। चर्चा है कि अनचाहे गर्भ के बाद बच्ची का जन्म हुआ, जिसके बाद निर्दयता से उसे सड़क किनारे बदनामी के डर से फेंका गया। पुलिस आसपास के अस्पतालों में जानकारी जुटाने के साथ CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

You may have missed