भारत माता की जयकारे से गूंज उठा मैथा तहसील क्षेत्र, बच्चों ने गीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से बांधा समां

WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.55.30 AM

रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता

कानपुर देहात। शिवली क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्रीय पर्व सरकारी तथा गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहरा कर आजादी की वर्षगांठ जोरदार ढंग से मनाई गयी। क्षेत्र के सभी विद्यालयों में देश को आजाद कराने में अपने प्राण निछावर करने वाले भारत माता के महान सपूतों को याद कर उनके द्वारा किए गए महान कार्यों का बखान किया गया तथा छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीतों को गाकर वातावरण को देश भक्ति से सराबोर कर दिया।


स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शिवली नगर पंचायत कार्यालय में अधिशासी अधिकारी मनीष कुमार ने ध्वजारोहण किया। मैथा तहसील में उपजिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा ने ध्वज लहराया। वही ताराचंद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य शिवकुमार अग्रहरि ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान विद्यालय के व्यवस्थापक व उप प्रबन्धक राजेंद्र कुमार पांडेय समेत विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे। शिवली कोतवाली में कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने फूल कुंवारी बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या गिरीश कुमारी ने जय जागेश्वर इंटर कॉलेज में प्रबंधक नवीन तिवारी व प्रधानाचार्य अपर्णा तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इसी प्रकार दयाल एजुकेशन सेंटर में प्रबंधक प्रवीण तिवारी प्रधानाचार्य पूनम तिवारी ने दर्शन सिंह महाविद्यालय में प्रबंधक यादुवेंद्र सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया। रामेश्वर पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रबंधक डॉ राम शरण तिवारी ने झंडारोहण किया। इसी प्रकार न्यू एक्सपर्ट कम्प्यूटर सेंटर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष पत्रकार राम प्रकाश श्रीवास्तव व प्रबन्धक आदर्श मिश्रा ने ध्वजारोहण किया।उद्योग व्यापार मंडल शिवली कार्यालय में नगर अध्यक्ष रमाकांत अग्निहोत्री ने ध्वजारोहण किया इस दौरान युवा अध्यक्ष चन्दन गुप्ता, रजनीश वैश्य, टीटू गुप्ता मोनू चन्देल संजू गुप्ता श्याम गुप्ता रोहित कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे। वहीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कस्बे के युवा समाजसेवी वतन राज अग्निहोत्री ने अपने साथियों विशाल तिवारी मनीष सैनी सौरभ तिवारी शिवांग अवस्थी के साथ मिलकर बृहद रूप से वृक्षारोपण किया तथा वृक्षों की देखभाल का संकल्प लिया।

You may have missed