स्वास्थ्यदिल्ली

जेपी नड्डा से दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने एम्स में की मुलाकात, लिया हालचाल

जेपी नड्डा से दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने एम्स में की मुलाकात, लिया हालचाल

डिजिटल डेस्क : भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एम्स में रविवार को मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनके स्वास्थ्य का हाल चाल लिया और जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की। बता दें कि जेपी नड्डा दिल्ली एम्स के कार्डियोलाजी विभाग में भर्ती हैं। जहां पर इलाज चल रहा है। दिल्ली सीएम ने नड्डा से मुलाकात करने के बाद मीडिया कर्मियों से कोई बातचीत नहीं की।

दरअसल, जेपी नड्डा को 13 अगस्त की शाम बेचैनी की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। एम्स के अनुसार उनकी बेचैनी को लेकर कई जांच की गईं, जिनमें कोरोनरी एंजियोग्राफी भी शामिल है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और उन्हें कार्डियोलाजी विभाग में निगरानी के लिए भर्ती रखा गया है। अस्पताल की ओर से उनकी एंजियोग्राफी के नतीजों या किसी विशेष बीमारी की जानकारी साझा नहीं की गई है।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार नड्डा पहले की तुलना में बेहतर महसूस कर रहे हैं। हालांकि उन्हें एम्स से कब डिस्चार्ज किया जाएगा, इसे लेकर चिकित्सकों ने अभी कोई फैसला नहीं किया है। उनका उपचार जारी है और चिकित्सक लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं। वहीं दिल्ली सीएम ने भी मुलाकात करने के बाद किसी मीडियाकर्मी से कोई बात नहीं की।