डिजिटल डेस्क, दिल्ली एनसीआर। सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के पावन संयोग पर सोमवार को दिल्ली एनसीआर के मंदिर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे। सुबह से ही शहर के विभिन्न शिवालयों में भगवान शिव की आराधना और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की। इस वर्ष 17 अगस्त को सावन का तीसरा सोमवार और नाग पंचमी एक ही दिन होने से पर्व का धार्मिक महत्व और बढ़ गया। सुबह से ही मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। दिल्ली एनसीआर के नोएडा. ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हरियाणा समेत आस पास के मंदिरों में भक्त भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे। कई मंदिरों में श्रद्धालु भगवान शिव का दुग्धाभिषेक करते भी नजर आए। नाग पंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने नाग देवता की भी पूजा-अर्चना की। भगवान शिव के गले में नाग विराजमान होने के कारण नाग पंचमी का पर्व शिव आराधना से भी जुड़ा माना जाता है। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। सुबह से मंदिरों में भक्तिमय माहौल बना रहा। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।
नाग पंचमी और सावन के तीसरे सोमवार को शिवमय दिखा दिल्ली एनसीआर
📢 शेयर करें:

📢 शेयर करें:
📰 सम्बंधित समाचार (Related News)
बाराबंकी में भी श्रद्धालुओं का आकाश से पुष्पवर्षा कर अभिनंदन, गूंजा हर-हर महादेव का जयघोष
डिजिटल डेस्क, लखनऊ : श्रावण मास के तीसरे सोमवार को प्रदेश में आस्था और भक्ति का अद्भुत प्रवाह...
🕒
कानपुर में खेरेपति मंदिर में जीवित नागों से होता है भगवान शिव का अनोखा श्रृंगार
डिजिटल डेस्क, कानपुर : नाग पंचमी का पर्व कानपुर के ऐतिहासिक खेरेपति मंदिर में बेहद खास अंदाज में...
🕒
बच्चों ने गुड़िया पीटकर धूमधाम से मनाई नागपंचमी
रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता कानपुर देहात। कस्बा शिवली समेत आसपास क्षेत्र में नाग पंचमी का त्यौहार धूमधाम के साथ...
🕒
