राजनीतिकानपुर देहात

राजाराम पाल के खिलाफ एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन

राजाराम पाल के खिलाफ एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन

रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता

कानपुर देहात। पूर्व सांसद एवं समाजवादी पार्टी के नेता राजाराम पाल पर सनातन धर्म की मान्यताओं, परंपराओं व ब्राह्मणों के खिलाफ अपमानजनक,भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाकर मैं हूं ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जांच कराकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई। इस दौरान तहसील में राजाराम का पुतला भी फूंका गया।


बताते चलें कि सोमवार को मैं हूं ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी दुर्गेश मणि त्रिपाठी, सुरेश त्रिपाठी,पुष्पेंद्र शुक्ला,आशीष त्रिपाठी, विकास त्रिपाठी,अमन अग्निहोत्री,पंकज त्रिपाठी,राघव दीक्षित,अतुल शुक्ला,विशाल शुक्ला,अवनीश मिश्रा, अभिषेक शुक्ला आदि लोग मैथा तहसील में पूर्व सांसद राजाराम का पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए पहुंचे। नारेबाजी के बाद पुतले में आग लगा दी। कुछ देर बाद तहसील पहुंची उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग उठाई।