राजनीतिमहाराष्ट्र

हिंदुस्तान किसी एक की बपौती नहीं” और “साहेब छोड़ दो बेटी बहुओं को धमकाना” – पुणे में गूंजे नेहा के गीत

हिंदुस्तान किसी एक की बपौती नहीं” और “साहेब छोड़ दो बेटी बहुओं को धमकाना” – पुणे में गूंजे नेहा के गीत

रवि शर्मा , पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में लोकगायिका नेहा सिंह राठौर की प्रस्तुति चर्चा का केंद्र बन गई। छात्राओं के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में नेहा सिंह राठौर ने अपने गीतों के जरिए सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों को उठाया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान नेहा सिंह राठौर ने सांप्रदायिक सौहार्द, महिलाओं की सुरक्षा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसे विषयों को लेकर गीत प्रस्तुत किया। गीत में उन्होंने ‘हिंदुस्तान किसी एक की बपौती नहीं है’ जैसे संदेशों के माध्यम से सामाजिक एकता की बात की, वहीं महिलाओं को लेकर होने वाले व्यवहार और सत्ता के तौर-तरीकों पर भी सवाल उठाए।
अपने गीत की पंक्तियों के जरिए नेहा सिंह राठौर ने महिलाओं को डराने-धमकाने और आलोचनात्मक आवाजों पर कार्रवाई किए जाने के मुद्दे को भी उठाया। कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं ने उनकी प्रस्तुति का स्वागत किया और कई बार तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।

राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम विशेष रूप से छात्राओं के लिए आयोजित किया गया था। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने महिलाओं की स्वतंत्र पहचान, समान अधिकार और सशक्तिकरण पर जोर दिया। इसी मंच पर नेहा सिंह राठौर की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को राजनीतिक और सांस्कृतिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बना दिया।

कार्यक्रम के वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर समर्थक और विरोधी दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।