अपराध

असलहा दिखाकर दबंगई करने वाले तीन गिरफ्तार

असलहा दिखाकर दबंगई करने वाले तीन गिरफ्तार

डिजाटल डेस्क : सार्वजनिक स्थान पर मारपीट और लाइसेंसी असलहा दिखाकर दहशत फैलाने वाले तीन दबंगों को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि विवाद नेक्स्ट हॉस्टल के पास बस और फॉर्च्यूनर कार के बीच रास्ते को लेकर शुरू हुआ था। निजी बस चालक गौरव का सड़क पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर फॉर्च्यूनर सवार नीरज राजपूत और मनीष नेगी से विवाद हो गया। गौरव ने बस से डंडा निकालकर वार किया, तो जवाब में नीरज राजपूत ने अपनी 32 बोर लाइसेंसी पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी द

​सूचना पर पहुंची प्रेमनगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों अभियुक्त गौरव, मनीष नेगी और नीरज राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर कार, डंडा, लाइसेंसी पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर अभियुक्त की पिस्टल का लाइसेंस निरस्त कराने हेतु जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी है।