देशकानपुर देहात

दयाल एजुकेशन सेंटर में मनाया शिक्षक दिवस

दयाल एजुकेशन सेंटर में मनाया शिक्षक दिवस

रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता

कानपुर देहात। शिवली क्षेत्र के प्रमुख शिक्षण संस्थान दयाल एजुकेशन सेंटर में विद्यालय के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा शनिवार को धूमधाम के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस। शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य द्वारा केक काटा गया। शिक्षक दिवस पर सभी छात्र छत्राओं ने शिक्षकों को उपहार भेंटकर शुभकामनाएं दीं और आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु शिष्य परम्परा को जीवंत रखते हुए बच्चों द्वारा की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों के अविभावकों द्वारा भी शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
नगर पंचायत शिवली स्थित दयाल एजुकेशन सेंटर में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित किए गए कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक प्रवीण कुमार तिवारी एवं प्रधानाचार्य पूनम तिवारी ने सरस्वती प्रतिमा एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक प्रवीण कुमार तिवारी ने कहा कि गुरु शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति प्राचीन और गौरवशाली विरासत है उन्होंने शिक्षक दिवस को केवल औपचारिकता का दिन न मानकर शिक्षक और शिष्य के बीच गहरे संबंध एवं शिक्षा के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया। प्रधानाचार्य पूनम तिवारी ने छात्रों को भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षा विद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और उनके योगदान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा वह शक्ति है जो अज्ञानता के अंधेरे को दूरकर जीवन को प्रकाशित करती है। शिक्षक उसे दीपक के समान है जो स्वयं जलकर दूसरों के जीवन को रोशन करता है। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों को उपहार भेंट किए गए। छात्र समृद्धि(वैभवी) श्रीवास्तव ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का मुंह मीठा करवाया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रवण कुमार अग्निहोत्री जयप्रकाश त्रिवेदी अशोक अग्निहोत्री सोहेल रामजी शोभा सपना नीलम अंजली सुहाना विनीता आयशा अंशिका निशा समेत सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं तथा कर्मचारी मौजूद रहे।