डिजिटल डेस्क, उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में जिला जज न्यायालय का फैसला आने के बाद कलक्ट्रेट में बनी मस्जिद को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है। जिस पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर कहा है कि वे लोग सनातनी कभी नहीं हो सकते जो दूसरे धर्मों का सम्मान न करते हों। जो दूसरे की आस्था के साथ खिलवाड़ करते हों। एक सच्चा हिंदू कभी दूसरे का अपमान नहीं कर सकता।
आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर में बनी 70 साल पुरानी मस्जिद को प्रशासन ने अवैध बताते हुए ध्वस्त कर दिया है। SDM, सिटी मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इसे गिराया गया है। मस्जिद पर हुए बुलडोजर एक्शन पर सियासत गरमा गई है। विपक्षी दलों ने इसको लेकर योगी सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बीजेपी पे निशाना साधते हुए कहा कि वो लोग सनातनी कभी नहीं हो सकते जो दूसरे धर्मों का सम्मान न करते है। जो दूसरे की आस्था के साथ खिलवाड़ करते हों। एक सच्चा हिंदू कभी दूसरे का अपमान नहीं कर सकता। हमने तो यही सनातन में सीखा है। वसुधैव कुटुंबकम यही बताता है कि पूरा विश्व एक परिवार है। सच्चा सनातनी सौहर्द पसंद लोग हैं। सौहार्द सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। ये इसलिए हो रहा है क्योंकि भगवान प्रभु श्री राम के धन में चोरी करते हुए ये लोग पकड़े गए है। आस्था के पैसे की चोरी की है वह घबराए हुए हैं अखिलेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वही है जिसने अपने पहले अध्यक्ष बनने पर सबसे ज्यादा चंदा मुस्लिम लोगों से लिया। चढ़ावे की चोरी में ये लोग पकड़े गए। SIT बनाकर जेल भेजने वाली बात से इनका सब कुछ छिन गया। जनता जान गई है कि ये किस तरह के लोग हैं इसलिए वे इसे सांप्रदायिक एंगल दे रहे हैं।
https://asknewsindia.com/20260905122349-1965/
क्या HC में न्याय नहीं मिल सकता था- अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा क्या हाई कोर्ट में न्याय नहीं मिल सकता था ? क्या अपील के लिए वे लोग सुप्रीम कोर्ट में नहीं जा सकते थे ? अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने सरकार के इशारे पर कार्रवाई की, ताकि संबंधित लोगों को अगली अदालत में न्याय पाने का मौका न मिल सके।

