अपराधउत्तर प्रदेश

मामूली विवाद में चली गोली, युवक घायल

मामूली विवाद में चली गोली, युवक घायल

डिजिटल डेस्क, औरैया : दिबियापुर थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद गोली चलने से सनसनी फैल गई। गोली लगने से शिवम तोमर नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया गया कि शुक्रवार शाम को किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया। गोली सीधे शिवम तोमर को जा लगी। गोली चलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना पर पहुंची दिबियापुर थाना पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। घायल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गोली चलने की घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।