राजनीतिकानपुर देहात

मैथा तहसील में लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बने राजेश व महामंत्री रामप्रताप

मैथा तहसील में लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बने राजेश व महामंत्री रामप्रताप

रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता

कानपुर देहात। मंगलवार को मैथा तहसील में लॉयर्स एसोसिएशन के संपन्न हुए वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए हुये भारी घमासान के बीच राजेश राजपूत ने बाजी मारी। राजेश राजपूत ने अपने प्रतिद्वंदी उमाकांत त्रिपाठी को 9 मतों के अंतर से पटखनी देकर अपना परचम लहरा दिया। वहीं महामंत्री पद पर नामांकन के बाद से ही मतदाओं के बीच अपनी मजबूत पकड़ बना चुके रामप्रताप सिंह चौहान ने धमाकेदार जीत दर्ज कराकर विपक्षी प्रत्याशी अनुज कुमार पाल को धूल चटा दी। राजेश राजपूत व रामप्रताप सिंह के चुनाव जीतते ही उनके समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गयी। लॉयर्स एसोसिएशन का चुनाव भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कुल 186 में से 181 अधिवक्ता मतदाताओं ने अध्यक्ष महामंत्री सहित कार्यकारणी को चुना।
लॉयर्स एसोसिएशन मैथा का वार्षिक चुनाव गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ जिसमें राजेश राजपूत ने 73 मत हासिल कर जीत दर्ज की वही उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी उमाकांत त्रिपाठी कुल 64 मत हासिल कर सके तथा उमेंद्र शुक्ला को कुल 35 देवेंद्र कुमार को 6 मतों से ही संतोष करना पड़ा जबकि पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह यादव ने अपना समर्थन दे दिया था। उपाध्यक्ष पद पर शिववीर सिंह भदौरिया ने 131 मत हासिल कर जीत दर्ज की जब कि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अशोक कुमार को 48 मत तथा हासिल हो सके। महामंत्री पद के दावेदार रामप्रताप सिंह चौहान 120 मत पाकर विजयी घोषित किए गए उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनुज कुमार पाल 53 मत पाकर संतोष करना पड़ा‌। सहमंत्री पद पर आकांक्षा द्विवेदी ने 114 मत पाकर जीत दर्ज की। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद वसीम को 64 मत पाकर संतोष करना पड़ा। कोषाध्यक्ष पद पर अनुराग स्वर्णकार को निर्विरोध चुना गया। आडीटर पद पर अजय कुमार 134 मत विजयी हुए जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी महेंद्र सिंह को 44 मतों से संतोष करना पड़ा पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर बली शंकर चतुर्वेदी ने 100 मत पाकर जीत दर्ज कराई जबकि प्रतिद्वंदी चंदन कुमार को 78 मतों पर संतोष करना पड़ा। लायर्स एसोसिएशन का चुनाव एल्डर्स कमेटी के अशोक कुमार त्रिवेदी वीरेंद्र सिंह सेंगर अजय श्रीवास्तव गोविंद सिंह सेंगर प्रदीप कुमार गुप्ता की देखरेख में नई कार्यकारिणी गठन के लिए वार्षिक चुनाव सम्पन्न कराया गया। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल के साथ मौजूद रहा।