रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता
कानपुर देहात। जैसे जैसे गणेश महोत्सव के समाप्त होने के दिन नजदीक आ रहे हैं वैसे ही विघ्नहर्ता को विदा करने के लिए भक्त भी प्रतिदिन विसर्जन यात्रा निकाल रहे हैं। कस्बा शिवली के गांधीनगर अमरनाथ सेवा समिति जवाहर नगर में विघ्नेश्वर सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित किए गए गणेश महोत्सव में स्थापित की गई भगवान गजानन की प्रतिमा की विसर्जन यात्रा मंगलवार को धूमधाम के साथ निकाली गई। विसर्जन यात्रा कस्बे की विभिन्न गलियों मे घुमाई गई। इस दौरान युवक और युवतियां डीजे ढोल नगाड़े की धुन पर झूम कर नाचे।
नगर पंचायत शिवली के गांधीनगर मोहल्ले में अमरनाथ सेवा समिति एवं जवाहर नगर मोहल्ले में विघ्नेश्वर सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित किए जाने वाले गणेश महोत्सव कार्यक्रम में स्थापित की गई गणेश प्रतिमाओं को बुधवार को विसर्जन यात्रा कस्बे की प्रमुख गलियों मे घुमाई गई यात्रा के दौरान घरों से निकलकर महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर गणेश भगवान की पावन आरती की। प्रतिमाओं को खेरेश्वर गंगा घाट पर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर गणेश प्रतिमा विसर्जित कर दी गई। विसर्जन यात्रा में मुख्य रूप से मुन्ना लाल शर्मा शिव सिंह यादव सभासद टाइगर कश्यप सौरभ यादव गोलू कश्यप छोटू यादव रितिक कश्यप शुभम यादव गुल्लू नीरज कश्यप भल्लू कश्यप पंकज कश्यप बरगदी कश्यप यश गुप्ता निखिल कश्यप अभिषेक कश्यप सुमित कश्यप श्याम संदीप रोहित कश्यप सूरज कश्यप समेत सैकड़ों की तादाद में भक्तगण मौजूद रहे।
