डिजिटल डेस्क , नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रवेश वर्मा और पुलिस को नोटिस जारी किया है। डिप्टी CM प्रवेश वर्मा पर एक व्यक्ति से मारपीट और थप्पड़ मारने का आरोप है। हाई कोर्ट ने थप्पड़ मामले में पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। साहिब सिंह ने आरोप लगाया है कि पिछले महीने सड़क निरीक्षण के दौरान प्रवेश वर्मा ने उन्हें थप्पड़ मारा था। मामले में अगली सुनवाई 17 नवंबर को होगी।
दिल्ली के डिप्टी सीएम और PWD मंत्री प्रवेश वर्मा से जुड़े थप्पड़ विवाद में अब मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। प्रवेश वर्मा से जुड़े थप्पड़ विवाद पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए प्रवेश वर्मा और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने मामले में पुलिस से स्थिति रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट अब इस मामले पर अगली सुनवाई 17 नवंबर को करेगा. याचिका में आरोप लगाया गया है कि पश्चिमी दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान परवेश वर्मा ने एक युवक के साथ मारपीट की और उसे थप्पड़ मारा गालियां दी गईं और मारपीट की गई, साथ ही घटना की रिकॉर्डिंग वाला उनका मोबाइल फोन जबरन छीनकर तोड़ दिया गया। याचिकाकर्ता ने पूरे मामले की स्वतंत्र जांच और अपनी सुरक्षा की मांग भी की है।
यह विवाद 27 सितंबर को सड़क निरीक्षण के दौरान सामने आया था। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था। पीड़ित ने मांग की है कि को पश्चिमी दिल्ली में सड़क निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान प्रवेश वर्मा ने जिस तरह से थप्पड़ मारा था, उसकी स्वतंत्र जांच कराई जाए. इसके साथ ही पीड़ित ने कोर्ट से अपील की है कि वो आरोपों की जांच के लिए एक जांच समिति बनाएं जो CCTV फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक सबूतों और पुलिस रिकॉर्ड की जांच करे और इसकी अध्यक्षता हाईकोर्ट के पूर्व जज द्वारा कराई जाए।
