देशदिल्ली

रुक-रुककर हो रही वर्षा से यमुनापार की सड़कें जलमग्न, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर लगा जाम

रुक-रुककर हो रही वर्षा से यमुनापार की सड़कें जलमग्न, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर लगा जाम

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। बृहस्पतिवार रात से रुक-रुककर हो रही वर्षा ने यमुनापार में जनजीवन प्रभावित कर दिया है। धीमी वर्षा के चलते पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। पटपड़गंज, लक्ष्मी नगर के विकास मार्ग और मंडावली सहित विभिन्न स्थानों पर पानी जमा होने से वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सड़कों पर पानी जमा होने के कारण कई स्थानों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को विशेष रूप से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, पांडव नगर के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भी जाम की स्थिति बनी हुई है। यहां वाहनों की लंबी कतार लगने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लग रहा है।

वर्षा के कारण सड़कों पर जलभराव ने जलनिकासी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। लोगों को आशंका है कि वर्षा जारी रहने पर परेशानी और बढ़ सकती है।