राजनीतिदिल्ली

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई राष्ट्रीय टीम का किया ऐलान, युवा चेहरों को दी वरीयता

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने  नई राष्ट्रीय टीम का किया ऐलान, युवा चेहरों को दी वरीयता

– स्मृति ईरानी को महासचिव बनाया, वसुंधरा राजे बनाईं गईं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। इसमें युवा चेहरों को एक बार फिर से साधने की कोशिश की गई है। बता दें कि जंतर-मंतर पर जेन-जी के द्वारा की किए गए प्रदर्शन के बाद से भाजपा का मुख्य उद्देश्य हर स्तर पर युवाओं को साधना दिखाई दे रहा है। इसका असर भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन में भी देखने को मिला। नितिन नवीन ने स्मृति ईरानी को महासचिव बनाया, वहीं वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। बीएल संतोष राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बने रहेंगे। शिवप्रकाश और सावन सिंह राष्ट्रीय सह-महासचिव (संगठन) बनाए गए। विनोद तावड़े, सुनील बंसल समेत 8 नेताओं को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी मिली।16 नेताओं को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया। पीयूष गोयल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राजेश मंगल राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त हुए। तरुण चुघ राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी और महेंद्र पांडे राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री बने। डॉ. संबित पात्रा नॉर्थ ईस्ट संयोजक और राजीव बब्बर सह-संयोजक नियुक्त हुए। अनिल बलूनी मीडिया संयोजक, जबकि प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव मीडिया सह-संयोजक बनाए गए।वैभव महस्के सोशल मीडिया संयोजक और प्रीति गांधी समेत 4 नेताओं को सोशल मीडिया सह-संयोजक बनाया गया। सातों मोर्चों के राष्ट्रीय अध्यक्षों की भी घोषणा की गई। नई टीम में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड समेत कई राज्यों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

इन लोगों को दी गई यह जिम्मेदारी

तीरथ सिंह रावत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने। राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया।बैजंत जय पांडा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने। डी. पुरंदेश्वरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनीं।रेखा वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाई गईं। मनप्रीत सिंह बादल उपाध्यक्ष बनाए गए। मधुचंद्राकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनीं। सतीश पूनिया राष्ट्रीय महामंत्री, संजय भाटिया राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए।विनोद तावड़े, सुनील बंसल BJP के राष्ट्रीय महासचिव बने।गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी महासचिव बने। पीयूष गोयल को BJP का कोषाध्यक्ष बनाया गया।प्रो. तारीक मंसूर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने। मंगल पांडे, बिप्लब देब राष्ट्रीय महासचिव औरहेमांग जोशी युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने।