डिजिटल डेस्क, उत्तर प्रदेश: यूपी के सीतापुर जिले में कांग्रेस से कार्यालय का कब्जा छीन लिया गया है। बताया जा रहा है कि घंटाघर स्थित बिल्डिंग में लंबे समय से शहर कांग्रेस कमेटी का कार्यालय संचालित हो रहा था। यह भूमि नजूल की बताई जा रही है। कार्यालय को लेकर नगर पालिका प्रशासन की ओर से पूर्व में कांग्रेस कमेटी को नोटिस भी जारी किया गया था, जिस पर कांग्रेस की ओर से अपना पक्ष रखा गया था।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस कार्यालय का कब्जा छीन लिया गया है नगर पालिका ने कांग्रेस को दफ्तर खाली करने के लिए 15 दिन का समय था. इस आदेश को कांग्रेस ने इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में चुनौती दी थी और स्टे लगाने की मांग की थी। मगर, हाई कोर्ट ने कांग्रेस नगर अध्यक्ष की अपील खारिज कर दी और बेदखली आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। बताया जा रहा है कि यह कार्यालय नजूल जमीन पर अवैध कब्जे के चलते सील कर दिया गया है।
बता दे कि शनिवार सुबह एसडीएम सदर जनार्दन सिंह और शहर कोतवाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए कांग्रेस कार्यालय को अपने कब्जे में ले लिया गया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। नजूल भूमि पर अवैध कब्जा और साल 1971 के बाद से करीब 55 सालों से किराया जमा नहीं किए जाने के चलते नगर पालिका ने कार्यालय के कब्जे को अवैध माना था।

