रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता
कानपुर देहात। बारावफात रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी के आसन त्योहारों के परिपेक्ष में शनिवार को शिवली कोतवाली में एसडीएम प्रतिभा मिश्रा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कानून व्यवस्था की दृष्टि से अमन-चैन और शांति बनाए रखने की अपील की गई। शांति समिति की बैठक में गणमान्य जनों के अतिरिक्त विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग मौजूद रहे शनिवार को शिवली कोतवाली परिसर में आयोजित की गई शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम प्रतिभा मिश्रा ने बैठक में मौजूद लोगों से अपील करते हुए कहा की आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए एक दूसरे का सहयोग करें जिससे त्यौहार के अवसर पर किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न पैदा हो साथ ही गांव में अराजक तत्वों के बारे में जानकारी देने को कहा। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन से साफ सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। बैठक में मौजूद मौलाना नूर मोहम्मद ने कहा कि शिवली नगर हमेशा से सांप्रदायिक एकता का पछता रहा है यहां के लोग ईद बकरीद होली दीपावली आदि त्योहारों कोआपास में मिलजुलकर भाईचारे के साथ मनाते हैं। बैठक में मुख्य रूप से कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह कस्बा प्रभारी अच्छेलाल पाल औनहां चौकी प्रभारी अजय कुमार बाघपुर चौकी प्रभारी योगेंद्र शर्मा मैथा चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार मिश्रा मौलाना नूर मोहम्मद इरफान अहमद अयान मंसूरी नाजिर अली मुस्ताक अहमद व्यापार मंडल अध्यक्ष रमाकांत अग्निहोत्री मोनू चंदेल सौरभ तिवारी टीटू गुप्ता मोहम्मद हनीफ नफीस सिद्दीकी नूरी मदीना मस्जिद के मौलाना अब्दुल वाजिद समेत आधा सैकड़ा लोग मौजूद रहे।

