डिजिटल डेस्क: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। तिसगांव इलाके के खावड्या पहाड़ पर एक ही परिवार के माता-पिता और बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। आईफोन न मिलने से नाराज बेटा पहाड़ी से कूदने पहुंचा। 3 घंटे की मिन्नतों के बाद पिता ने बचाने की कोशिश की, तो संतुलन बिगड़ने से दोनों खाई में गिर गए। यह दर्दनाक मंजर देख मां ने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी।जिसमे तीनों की मौत हो गई है।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। 19 वर्षीय बेटे ने माता-पिता से iPhone लेने की जिद की, पैसे नहीं होने पर नाराज होकर पहाड़ की चोटी पर पहुंच गया। आरोप है कि बेटे ने iPhone न मिलने पर छलांग लगाने की धमकी दी। बेटे को बचाने पहुंचे पिता का संतुलन बिगड़ा और दोनों नीचे गिर गए। घटना से घबराई मां भी नीचे कूद गई। हादसे में तीनों की मौत की बात सामने आई है। एक जिद, तीन जिंदगियां खत्म मामला परिवार और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस मामले की परिस्थितियों और पारिवारिक विवाद से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद तीनों के शव खाई से बाहर निकाले गए। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से इलाके में मातम पसरा हुआ हैबता दे कि कुणाल ने हाल ही में 10वीं की परीक्षा में 92% अंक पाएं थे और वह 11वीं में प्रवेश लिया था। बताया जा रहा है कि कुणाल आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहता था

