डिजिटल डेस्क, गौतमबुद्ध नगर : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख कोतवाली क्षेत्र में निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। गोल्फ होम्स सोसाइटी में निर्माण कार्य करते समय 14वीं मंजिल से गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। मृतकों की पहचान सरकार (19) निवासी कलामती, थाना साहिबगंज, जिला कूच बिहार, बंगाल और जमाल शेख (45) के रूप में हुई है। दोनों मजदूर बिना सेफ्टी बेल्ट के काम कर रहे थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लापरवाही के आरोप में ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है और साइट सुपरवाइजर से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
निर्माणधीन बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से गिरने से दो मजदूरों की मौत
📢 शेयर करें:

📢 शेयर करें:
📰 सम्बंधित समाचार (Related News)
पत्नी से विवाद के बाद नाले में कूदा युवक, तलाश जारी, NDRF बुलाई गई
डिजिटल डेस्क, गौतमबुद्ध नगर : नोएडा के सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार शाम उस समय अफरातफरी मच...
🕒
सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका की गोली मारकर की हत्या,चाचा से कहा-तुम्हारी भतीजी को मार दिया
डिजिटल डेस्क , झांसी : सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका को गोली मार कर दी हत्या कर दी...
🕒
युवक ने युवती को गोली मारकर खुद को गोली मारकर किया सुसाइड, लव अफेयर में खूनी खेल
डिजिटल डेस्क , आगरा : एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक युवक ने युवती को गोली मारने...
🕒