देशउत्तर प्रदेश

गोंडा में 8 साल की बचत पर चूहों ने फेरा पानी? 12 लाख रुपये के नोट कुतरने का दावा वायरल

गोंडा में 8 साल की बचत पर चूहों ने फेरा पानी? 12 लाख रुपये के नोट कुतरने का दावा वायरल

रवि शर्मा, गोंडा: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि गोंडा की एक महिला ने सोने के आभूषण खरीदने के लिए करीब आठ वर्षों तक पैसे बचाए और लगभग 12 लाख रुपये घर में एक संदूक में जमा किए। जब महिला ने सोना खरीदने के लिए संदूक खोला तो उसमें रखे अधिकांश नोट चूहों द्वारा कुतरे हुए मिले, जिससे उसे बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ।

वायरल पोस्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि महिला ने यह रकम अपने पति से छिपाकर वर्षों तक जमा की थी। नोटों की हालत देखकर महिला सदमे में आ गई और बाद में उसने पूरी बात अपने पति को बताई। इसके बाद परिवार क्षतिग्रस्त नोटों की गिनती और नुकसान का आकलन करने में जुट गया।