कांवड़ियों से भरे ट्रैक्ट्रर ट्राली में कैंटर ने मारी टक्कर, छह घायल
डिजिटल डेस्क । एटा के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के लिप्टन चौकी के पास कांवड़ियों से भरे एक ट्रैक्ट्रर ट्राली में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में छह लोग घायल हो गए । घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बता दें कि कोतवाली देहात थाना क्षेत्र की लिप्टन चौकी के पास कांवड़ियों से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से तेज रफ्तार केंटर ने टक्कर मार दी।हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार 6 कांवड़िए घायल हो गए। सभी कांवड़िए मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव से सोरों के कछला घाट गंगाजल लेने जा रहे थे।टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।