राजनीति

पंजाब सरकार ने 85 हजार कर्मचारियों को दिया सीधा लाभ

पंजाब सरकार ने 85 हजार कर्मचारियों को दिया सीधा लाभ

डिजिटल डेस्क : पंजाब सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) को लेकर एक अहम घोषणा की है। पंजाब सरकार के मंत्री अमन अरोड़ा द्वारा किए गए इस एलान से राज्य के हजारों कर्मचारियों के वेतन में सीधा इजाफा होगा।


17 जुलाई 2020 के बाद ड्यूटी जॉइन करने वाले सभी कर्मचारियों को अब 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) दिया जाएगा। वर्तमान में इन कर्मचारियों को केवल 42 प्रतिशत डीए मिल रहा था, जिसमें अब सीधे 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। सरकार के इस कदम से पंजाब के करीब 85,000 कर्मचारियों को फायदा होगा और उनके वेतन में अच्छी-खासी वृद्धि देखने को मिलेगी।