देशलखनऊ

अखिलेश यादव का पुतला फूंके जाने के विरोध में सपा का प्रदर्शन, हजरतगंज में जुटे कार्यकर्ता

अखिलेश यादव का पुतला फूंके जाने के विरोध में सपा का प्रदर्शन, हजरतगंज में जुटे कार्यकर्ता

डिजिटल डेस्क, लखनऊ : भाजपा की ओर से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंके जाने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंके जाने का विरोध जताया।

सपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि राजनीतिक विरोध के नाम पर इस तरह का प्रदर्शन उचित नहीं है। हजरतगंज में कार्यकर्ताओं के जुटने से कुछ देर के लिए माहौल गरम रहा। मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा और स्थिति को नियंत्रित किया गया।