ब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ

मलिहाबाद में युवक को गोली मारने से हड़कंप, ट्रामा सेंटर रेफर

मलिहाबाद में युवक को गोली मारने से हड़कंप, ट्रामा सेंटर रेफर

डिजिटल डेस्क , लखनऊ : मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ढेंढेमऊ गांव में शुक्रवार को एक युवक को गोली मारने की घटना से हड़कंप मच गया। पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात हमलावरों ने सैफलपुर निवासी समरेंद्र कुमार को गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजनों ने आनन-फानन में घायल समरेंद्र को सीएचसी मलिहाबाद पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

घटना के पीछे पुरानी रंजिश होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्र में छानबीन कर रही है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।