अपराधमेरठ

नितिन नागर हत्या से गुस्साए परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम, आरोपी के घर चला बुलडोजर

नितिन नागर हत्या से गुस्साए परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम, आरोपी के घर चला बुलडोजर

डिजिटल डेस्क, मेरठ : हस्तिनापुर में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक नितिन नागर की जांघ में गोली मारकर दबंगो ने उसकी हत्या कर दी । शुक्रवार शाम की वारदात के बाद आज शनिवार को नितिन के घरवालों ने जाम लगा दिया है। परिवार ने गणेशपुर में ही सड़क पर डेडबॉडी रखकर जाम लगा दिया है।

आपको बता दे घरवालों की मांग थी कि पहले आरोपियों के घर बुलडोजर चले उसके बाद ही हम डेडबॉडी को अंतिम संस्कार के लिए ले जाएंगे। वहीं मौके पर हस्तिनापुर से विधायक और यूपी सरकार में राज्यमंत्री दिनेश खटीक पहुंचे हैं। राज्यमंत्री ने धरना प्रदर्शन कर रहे परिजनों और ग्रामीणो और ग्रामीणों के हाथ जोड़कर जाम खोलने को कहा और आश्वासन दिया कि आरोपियों को किसी भी हाल में बक्शा नही जायेगा ।

जहां मौके पर एसपी देहात भी पहुँचे साथ ही भारी पुलिस बल तैनात है। इसके बाद प्रशासन ने आरोपी के घर बुलडोजर चलाया । और अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया ।

बता दें कि नितिन नागर के दोस्त हस्तिनापुर के रहने वाले प्रिंस उर्फ मुकद्दम का तीन दिन पहले अपने पड़ोसी मिट्ठू से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी लेकिन पुलिस की मौजूदगी में समझौता हो गया था। इसके बाद भी हत्यारों ने नितिन की हत्या कर दी । बताया जाता है कि बालिका इंटर कॉलेज के पास जब नितिन अपने दोस्त प्रिंस के साथ बाइक से लौट रहा था तभी वहां दो बाइकों पर सवार होकर आए आधा दर्जन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में नितिन का दोस्त बच गया लेकिन लेकिन नितिन गोली लगने से लहूलुहान हो गया । उसकी जांघ में गोली लगने से अधिक खून बह गया । अस्पताल में उसे मृतक घोषित कर दिया गया ।

जानकारी मिलने पर एसपी देहात अभिजीत कुमार और सीओ पंकज लवानिया ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।

वही नितिन दिल्ली पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था । वो लिखित परीक्षा पास कर चुका था। उसका अक्टूबर माह में फिजिकल टेस्ट भी था । नितिन की कुछ माह पहले ही शादी हुई थी । वो अपने घर में इकलौता था । नितिन की हत्या के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है । सभी का रोरोकर बुरा हाल है ।