देशलखनऊ

BSP और BJP के दिग्गज नेता सपा में शामिल,अखिलेश यादव ने आज सपा की सदस्यता दिलाई

BSP और BJP के दिग्गज नेता सपा में शामिल,अखिलेश यादव ने आज सपा की सदस्यता दिलाई

डिजिटल डेस्क, लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पार्टियां छोड़ कर दूसरी पार्टियों में जाने का दौर शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी कार्यालय में आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीएसपी और भाजपा को छोड़कर आए नेताओं को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव विकास कानून व्यवस्था और महंगाई जैसे मुद्दे पर सरकार को घेरा है। अखिलेश यादव ने 2027 विधानसभा चुनाव में सपा सरकार बनाने का दावा किया है।

आपको बता दे कि बसपा, कांग्रेस और भाजपा के कई नेताओं ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मंगलवार को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव UP सरकार पर निशाना साधते हुए कहा सपा सरकार में विकास हुआ था लेकिन इधर वो विकास की गति नहीं दिखाई दे रही है। सपा सरकार आते ही विकास की गति उत्तर प्रदेश में फिर से बढ़ेगी।उत्तर प्रदेश में आम लोगों को परेशान किया जा रहा है। रायबरेली में छात्रसभा का कार्यक्रम चल रहा था लेकिन भारतीय जनता पार्टी के गुंडों ने नहीं चलने दिया, प्रशासन ने बड़े पैमाने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नेताओं का अपमान किया क्योंकि वो स्वजातीय लोगों को बढ़ावा देना चाहते हैं

UP मे किसान परेशान- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में सांसद पप्पू निषाद जी को अपमानित होना पड़ा है। यही भारतीय जनता पार्टी की कानून व्यवस्था है। आप स्वजातीय नहीं PDA के लोग हैं तो आपको अपमानित किया जाएगा। अखिलेश यादव सरकार पर आरोप लगाते हुए UP में किसान परेशान है समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर प्रदेश में किसानो की मदद के लिए मंडियों को ठीक किया जाएगा. चिकोरी के लिए विशेष योजना बनाकर ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचे उस दिशा में काम समाजवादी सरकार में होगा.यूपी मे हर चीज महंगी होती चली जा रही है, रुपया और डॉलर में क्या अंतर आ गया है।