डिजिटल डेस्क, मेरठ : पति ने अपनी ही पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी है। इसके बाद खुद ही थाने पहुंचकर आरोपी ने सरेंडर भी कर दिया है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। वही मृतका के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस समय से शिकायत पर कार्रवाई करती तो आज हत्या नहीं हो पाती।
आपको बता दे उत्तर प्रदेश के मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि मनीष नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी कविता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।मृतका के पिता बृजपाल का आरोप है कि दो दिन पहले ही मनीष ने उनकी बेटी कविता के साथ मारपीट की थी। इस मामले में उन्होंने थाना भावनपुर पहुंचकर पुलिस से शिकायत भी की थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की है। मृतका की मां सुगबीर ने बताया कि अगर पुलिस ने उनकी शिकायत पर गंभीरता दिखाई होती और समय रहते कार्रवाई की होती, तो शायद कविता आज जिंदा होती।
घटना के बाद मौके पर चार थानों की पुलिस फोर्स के साथ सीओ सदर देहात भी पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा बूझकर शांत किया है। जिसके बाद पुलिस ने शाम को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया वहीं फॉरेनसिक टीम सबूत जूटाने में लगी है। ये भी बताया जा रहा है कि मनीष और कविता के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। वारदात के बाद आरोपी मनीष ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया है। वही फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर दो दिन पहले मिली शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की थी या नहीं, और अगर शिकायत मिली थी तो उस पर क्या कदम उठाए गए। अब इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका और पहले की शिकायत की जांच भी महत्वपूर्ण होगी। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई हैं। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
