देश

पीएम मोदी से बातचीत में बोले कैप्टन स्मित मछार,कहा-हनुमान चालीसा पढ़ रहा था,हम सबको हनुमान जी ने बचाया

पीएम मोदी से बातचीत में बोले कैप्टन स्मित मछार,कहा-हनुमान चालीसा पढ़ रहा था,हम सबको हनुमान जी ने बचाया

डिजिटल डेस्क , नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के विमान में 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारत के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मछार से फोन पर बात कर उनका हालचाल जाना है। कैप्टन स्मित ने बताया कि कॉकपिट में हुए जानलेवा हमले के दौरान वह मन ही मन ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ कर रहे थे। पीएम मोदी ने कहा कि देश गर्व से कह सकता है कि भारतीय दूसरों की जान लेने वाले नहीं बल्कि दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वाले लोग हैं।

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट को क्रैश होने से बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार से पीएम मोदी ने बात की है। कैप्टन कहा कि प्रधानमंत्री उनके सबसे बड़े आदर्श हैं। पीएम मोदी से बात करना उनके लिए किसी खास सपने के सच होने जैसा है। कैप्टन स्मित ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि देश के प्रधानमंत्री खुद उनसे बात करेंगे। यह कहते हुए वह भावुक हो गए। पीएम मोदी ने भी उनकी हिम्मत और सूझबूझ की तारीफ की।उन्होंने कहा कि पूरा देश उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है। स्मित मछार ने बताया कि ‘मैं पूरी तरह से घायल हो चूका था जब मैं नीचे गिरा हुआ था तब मुझे तब मुझे एहसास हो रहा था कि एयरक्राफ्ट नीचे जा रहा है और मुझे बिल्कुल पता था कि ये एक लास्ट कोशिश होगी दरवाजा बस वही है और तब भी मैं मार खा ही रहा था। बस फिर मैंने वो दरवाजा खोल दिया। उस समय मैं सिर्फ हनुमान चालीसा ही बोल रहा था। मुझे पता है कि वो भगवान ने ही मुझे बचाया है। मैं बेटे के साथ रोज पूजा करता हूँ, मैं देश से दूर हूँ लेकीन संस्कृती से नही। प्रधानमंत्री मोदी ने पायलट स्मित माछर की पत्नी और उनके माता-पिता से भी बात की और कैप्टन स्मित की मां गीता बेन का भी जिक्र किया और उनके संस्कारों की बात कही है।

क्या है पूरा मामला

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट की तरफ से हमला किया गया और विमान को क्रैश करने की कोशिश की गई। चाकू से हुए हमले में घायल होने के बावजूद स्मित ने यात्रियों और क्रू के साथ-साथ विमान को सुरक्षित रखा। विमान में अधिकतर इजरायली नागरिक थे, जिन्होंने को-पायलट को पकड़ा और बाद में तबुक एयरपोर्ट पर विमान को सुरक्षित उतारा गया।