डिजिटल डेस्क , लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अपने संगठन में बड़ा बदलाव करने जा रही है। माना जा रहा है कि पार्टी राज्य में जल्द ही किसी बड़े फैसले का ऐलान कर सकती है यूपी के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को हटाया जा सकता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनके साथ बैठक कर उन्हें इस फैसले की जानकारी दे दी है । यूपी मे कांग्रेस अध्यक्ष के बड़े बदलाव की संभव है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बदलने को लेकर हलचल तेज हो गई है। अजय राय की जगह किस नए चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिल सकती है आराधना मिश्रा को उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नई अध्यक्ष बनाए जाने की बात कही जा रही है। आराधना कांग्रेस के सांसद प्रमोद तिवारी की बेटी हैं. प्रतापगढ़ की रामपुर खास से अभी वो एमएलए हैं। अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने की अटकलों के बीच कांग्रेस के अंदर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और अजय राय के बीच मतभेद की खबरें भी सामने आई हैं। यूपी में चुनाव से पहले कांग्रेस प्रदेश संगठन की कमान बदलने की तैयारी में है।
सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने सहारनपुर का दौरा रद्द कर दिया है। दिल्ली से वाराणसी के लिए अजय राय रवाना होंगे। अजय राय और राहुल गांधी की बीते 30 सितंबर को मुलाकात हो चुकी है। राहुल गांधी ने अजय राय को भरोसा देते हुए कहा कि मैं आपके साथ हूं। इससे अटकले लगाई जा रही हैं कि पार्टी के भीतर अजय राय का कद बढ़ सकता है।
