ब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ

मायावती से आकाश आनंद ने मांगी माफी,कहा-आप मेरी गुरु हैं BSP मेरा परिवार,मेरी चुप्पी को गलत समझा

मायावती से आकाश आनंद ने मांगी माफी,कहा-आप मेरी गुरु हैं BSP मेरा परिवार,मेरी चुप्पी को गलत समझा

डिजिटल डेस्क , लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी से निकाले जाने के बाद आकाश आनंद ने मायावती से माफी मांगी है। आनंद ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि आप मेरी राजनैतिक गुरु हैं, मेरी प्रेरणा हैं, और मेरी बुआ माँ भी हैं। मेरी उस चुप्पी को ग़लत समझा गया और अफ़वाहों को जगह मिली। आकाश ने कहा कि विश्वास शब्दों से नहीं काम से बनता है और वह अपने आचरण और मेहनत से इसे साबित करेंगे।

बहुजन समाज पार्टी से निकाले जाने के 22 दिन बाद आकाश आनंद की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने पार्टी से निष्कासित किए गए अपने भतीजे आकाश आनंद को माफ कर दिया है। आकाश ने बुआ मायावती से माफी मांगते हुए X पर चार पोस्ट की थी। इस पर मायावती का रिएक्शन भी सामने आ गया है। आकाश आनंद ने पूरे विवाद के लिए मायावती से माफी मांगी है। आकाश ने लिखा कि मेरी चुप्पी को गलत समझा गया। आप मेरी बुआ मां हैं और बीएसपी मेरा परिवार है। मैं इसे छोड़कर कहीं नहीं जा सकता। मायावती ने आकाश आनंद और उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ को बीएसपी से आजाद कर दिया था। आकाश आनंद ने भरोसा दिलाया कि वह अपनी मेहनत से मायावती का विश्वास दोबारा जीतेंगे और शब्दों से नहीं, काम से खुद को साबित करेंगे। अंत में आकाश ने कहा कि बाबा साहेब का मिशन, मान्यवर साहेब का रास्ता और मायावती का नेतृत्व ही उनकी राजनीति है। इस पत्र के बाद बीएसपी में आकाश की वापसी की अटकलें तेज हैं। अब मायावती के फैसले पर निगाहें हैं।

10 सितंबर 2026 को मायावती ने आकाश आनंद को बीएसपी से पूरी तरह मुक्त करने का ऐलान किया था। इससे पहले 3 सितंबर को उन्हें राष्ट्रीय संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से भी मुक्त किया गया था। मायावती ने आरोप लगाया था कि आकाश आनंद पार्टी और बहुजन आंदोलन के हितों की बजाय पारिवारिक रिश्तों को ज्यादा महत्व दे रहे थे ।