देशलखनऊ

आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष, अजय राय की जगह मिली जिम्मेदारी

आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष, अजय राय की जगह मिली जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस में शुक्रवार को बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया गया। कांग्रेस ने प्रतापगढ़ की रामपुर खास विधानसभा सीट से विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह अजय राय की जगह प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी संभालेंगी।

आराधना मिश्रा इससे पहले कांग्रेस विधायक दल की नेता की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। वह रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक चुनी जा चुकी हैं। उनके पिता वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी हैं।

प्रदेश संगठन में बदलाव के साथ कांग्रेस ने सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा देवेंद्र निषाद और आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने चौधरी वीरेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।

कांग्रेस की ओर से ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं। उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं और उससे पहले पार्टी संगठन में यह बदलाव किया गया है।