अपराधहरियाणा

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर डंपरों की भिड़ंत के बाद रोडवेज बस टकराई, 25 यात्री घायल

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर डंपरों की भिड़ंत के बाद रोडवेज बस टकराई, 25 यात्री घायल
  • रूढ़ फ्लाईओवर पर सुबह करीब आठ बजे हुआ हादसा, सात यात्रियों को गंभीर चोटें
  • पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल, सभी की हालत खतरे से बाहर

गौतमबुद्ध नगर, हरियाणा: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। रूढ़ फ्लाईओवर पर पहले दो डंपरों के बीच भिड़ंत हुई और इसी दौरान जयपुर की ओर से आ रही राजस्थान रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त डंपरों से टकरा गई। अचानक हुए इस हादसे में बस में सवार करीब 25 यात्री घायल हो गए। इनमें सात यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची यातायात पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए निजी अस्पताल पहुंचाया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। अस्पताल में भर्ती सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे दिल्ली-जयपुर हाईवे के रूढ़ फ्लाईओवर पर दो डंपरों के बीच टक्कर हो गई। इसी दौरान जयपुर की ओर से आ रही राजस्थान रोडवेज की बस भी दोनों दुर्घटनाग्रस्त डंपरों से जा भिड़ी। अचानक हुई टक्कर से बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में करीब 25 यात्रियों को चोटें आईं, जिनमें सात गंभीर रूप से घायल हुए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।