अपराधदिल्ली

तेज रफ्तार कार ने दो आटो को मारी टक्कर, मालवाहक वाहन भी चपेट में आया

तेज रफ्तार कार ने दो आटो को मारी टक्कर, मालवाहक वाहन भी चपेट में आया

डिजिटल डेस्क : शालीमार बाग इलाके में तेज रफ्तार कार की टक्कर से भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित कार ने सड़क पर चल रहे दो आटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों आटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के दौरान एक मालवाहक वाहन भी कार की चपेट में आ गया। हालांकि, राहत की बात रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार काफी तेज थी। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सामने चल रहे दो आटो को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आटो के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। मालवाहक वाहन को भी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर शालीमार बाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही कार चालक की भूमिका और दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।