डिजिटल डेस्क । रेलवे से यात्रा करने वाले असम यात्रियों के लिए काम की खबर , असम में भारी बारिश होने के चलते कई सेक्शन पर जलभराव होने की समस्या हो गई है। इस कारण तिनसुकिया रेल मंडल के शिमलगुड़ी स्टेशन के यार्ड में जलभराव के कारण पटरियों को नुकसान पहुंचा है। इसकी मरम्मत का काम रेलवे करेगा। इस कारण कई ट्रेनों का रूट बदलेगा। जानकारी के लिए बता दें कि ट्रेन 15950 गोमतीनगर-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस रविवार को रवाना होकर परिवर्तित मार्ग रंगिया-रंगापाड़ा नार्थ-उत्तर लखिमपुर के रास्ते चलाई जाएगी। इसी तरह 15910 लालगढ़-डिब्रुगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस और 15904 चंडीगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग रंगिया-रंगापाड़ा नार्थ-उत्तर लखिमपुर होकर चलेगी। इसी तरह 10 एवं 11 अगस्त 20504 नई दिल्ली-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस लखनऊ से रवाना होने के बाद परिवर्तित मार्ग रंगिया-गुवाहाटी-रंगापाड़ा नार्थ-उत्तर लखिमपुर होकर संचालित की जाएगी। डिब्रुगढ़ से 11 एवं 12 अगस्त को चलने वाली 20503 डिब्रुगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग उत्तर लखिमपुर-रंगापाड़ा नार्थ-गुवाहाटी-रंगिया-न्यू बंगाई गांव होकर आएगी।डिब्रुगढ़ से रविवार को चलने वाली 15903 डिब्रुगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, डिब्रुगढ़ से 10, 11 एवं 12 अगस्त को चलने वाली 15909 डिब्रुगढ़-लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग उत्तर लखिमपुर-रंगापाड़ा नार्थ-रंगिया होकर आएगी।
रेलवे से यात्रा करने वाले असम यात्रियों के लिए काम की खबर… जलभराव से बदला रूट
📢 शेयर करें:

📢 शेयर करें:
📰 सम्बंधित समाचार (Related News)
संभल में सांप के काटने पर बच्चे को लगाया कुत्ते के काटने का इंजेक्शन! 4 साल का मासूम ICU में भर्ती
डिजिटल डेस्क , संभल : संभल में 4 साल के बच्चे को सांप ने काट लिया है। परिजनों...
🕒
ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील,हिंदी में लिखें दवाओं के नाम,मरीज को पता रहे कि कौन सी दवा खा रहे
डिजिटल डेस्क, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने चिकित्सकों से मरीजों के...
🕒
जमुई-समस्तीपुर के बाद अब बांका में लड़की से बदसलूकी,6 पर FIR,1 माह पुरानी बताई जा रही घटना
डिजिटल डेस्क, बिहार : जमुई-समस्तीपुर की घटना के बाद अब बिहार को शर्मसार करने वाला एक और वीडियो...
🕒