सपा नेता हाजी फैजान खान के नेतृत्व में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

कानपुर देहात
▪️तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में उमड़ा जनसैलाब, मशहूर सोशल मीडिया स्टार शिवानी कुमारी भी हुई शामिल
रसूलाबाद। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जीएन एजुकेशन सेंटर के संचालक हाजी फैजान खान के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में स्कूली बच्चों समेत सभी समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने देशभक्ति के नारों से कस्बे को गुंजायमान कर दिया।
जीएन एजुकेशन सेंटर से तिरंगा यात्रा का हुआ शुभारंभ।
यात्रा जीएन एजुकेशन सेंटर से शुरू होकर मुख्य चौराहे से होते हुए झींझक चौराहे तक पहुंची। एसडीएम अभिषेक कुमार, तहसीलदार संतोष कुमार, नायब तहसीलदार शिवदर्शन सिंह, सीओ आलोक कुमार व कोतवाल एसएन सिंह ने फीता काटकर यात्रा का शुभारंभ किया। सोशल मीडिया स्टार शिवानी और संत गोविंद भारत भूषण उपाध्याय समेत कई गणमान्य लोग यात्रा में शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा ने हिन्दू मुस्लिम एकता की मिशाल की पेश
आयोजक हाजी फैजान खान ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आपसी भाईचारे, हिंदू-मुस्लिम एकता और राष्ट्रीय एकता का संदेश देना है। नारद आश्रम के महंत इंद्रजीत ने कहा कि सभी समुदायों की भागीदारी रसूलाबाद की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल है।
इस मौके पर बृजेश त्रिपाठी, कुलदीप अवस्थी, आनंद दुबे, शरद द्विवेदी,सुरेंद्र सिंह मुन्ना भैया, प्रधानाचार्य आरएन, श्याम सिंह, जीशान खान, पवन यादव, पंकज अग्निहोत्री, अन्नू अली सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग, अभिभावक, शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
