उत्तराखंड : चमोली में THSC की टनल धंसी, तीन मजदूरों की हुई मौत, 11 अस्पताल में भर्ती

डिजिटल डेस्क : उत्तराखंड के चमोली में THDC की विषणुगाड पीपल कोटी जल विद्युत परियोजना की टनल में भू-धंसाव होने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 3 मजदूरों की मौत होने की जानकारी मिल रही है। वहीं 11 मजदूरों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चिंता व्यक्त करते हुए युद्ध स्तर पर बचावकार्य किए जाने के निर्देश दिए हैं। टनल में फंसे लोगों में से अब तक 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि शेष लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।
बता दें कि जिला प्रशासन, पुलिस, SDRF, NDRF, ITBP, सेना एवं अन्य संबंधित टीमें मौके पर मौजूद हैं। टनल में फंसे लोगों तक पहुंचने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। ज्यादातर मजदूर झारखंड और छत्तीसगढ़ के बताए जा रहे हैं। कैबिनेट व जिले के प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। घटना स्थल का जायजा ले रहे हैं। टनल में दबने से प्रदीप पंवार (35), ग्राम गांवर, चंबा, टिहरी, मुकेश, दुर्लभ शर्मा की मौत हो चुकी है। वहीं चंदन कुमार सिंह (39), रोहताश, बिहार रोहित पांडे 20, कल्यानपुर, विहार, इन्हें रेफर किया गया है। सुनील दीवान (20), ग्राम दही टोंगा, कोंडा, छत्तीसगढ़, सीवेक (42), ग्राम संग्रकला, जिला तरनतारन, पंजाब, तिलक राज (48), ग्राम शेरू, किहार, चंबा, पैल सिंह नेतांग (33), ग्राम समलपुर, गोंडा, छत्तीसगढ़, निस्तर मैंगरा (24), निवासी, बेराकिसु टोली, झारखंड, खेला राम (22) विसरा, झारखंड, विनोद रायना (46), ग्राम, गुमला, झारखंड, हबील गुड़िया (27), टपरा, झारखंड और दीना बेंगरा (26), ग्राम रोने, तुरपा, झारखंड घायल हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

CM धामी ने युद्धस्तर पर बचावकार्य किए जाने के दिए निर्देश
सीएम धामी ने बचावकार्य करने युद्धस्तर पर करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं रेस्क्यू टीमों से स्थिति की जानकारी लेते हुए बचाव कार्यों को पूरी तत्परता एवं समन्वय के साथ संचालित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की ओर से घटनास्थल पर आवश्यक संसाधन एवं व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हैं तथा पूरे घटनाक्रम पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल तथा राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीमों को तत्काल घटनास्थल पर भेज दिया गया है। जिला प्रशासन सहित सभी संबंधित विभागों एवं एजेंसियों को समन्वय के साथ त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
CM ने सभी के सकुशल होने की प्रार्थना की
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ईश्वर से सभी लोगों के सकुशल होने की प्रार्थना करते हुए कहा कि राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है। आवश्यकतानुसार हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।