मैथा लॉयर्स एसोसिएशन के चुनाव की तिथि हुईं घोषित, 21 अगस्त को होंगे नामांकन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.47.46 PM

रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता

कानपुर देहात। मैथा तहसील में शुक्रवार को लॉयर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई बैठक में एल्डर्स कमेटी ने वार्षिक चुनाव की घोषणा कर तिथियां घोषित की गयीं। बैठक में काफी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया तथा चुनाव की घोषणा किये जाने पर हर्ष व्यक्त किया।
शुक्रवार को मैथा तहसील सभागार में लॉयर्स एसोसिएशन की आयोजित की गई बैठक के दौरान एल्डर्स कमेटी के सदस्य अशोक त्रिवेदी एवं लॉयर्स एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष कुलदीप तिवारी राजा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के दौरान वार्षिक चुनाव की घोषणा कर दी गई है। वार्षिक चुनाव में 19 अगस्त को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा 21 अगस्त को नामांकन एवं 22 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच तथा नामांकन पत्रों की वापसी होगी। 31 अगस्त को लॉयर्स एसोसिएशन मैथा का चुनाव संपन्न होगा उसी दिन मतदान के साथ-साथ मतगणना भी की जाएगी।