बल्ली टूटने के दौरान नीचे गिरने से राजमिस्त्री की हुई मौत

रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता,
कानपुर देहात। शुक्रवार की शाम कस्बा शिवली में राजमिस्त्री का काम करते समय बल्ली टूट जाने से नीचे गिरकर राजमिस्त्री की की मौत हो गई। मिस्त्री के नीचे गिरते ही वहां पर काम कर रहे मजदूरों एवं गृह स्वामी के बीच हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद गृह स्वामी राजमिस्त्री को शिवली अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर मौजूद डॉक्टर ने उसकी मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत से उसके परिजनों के बीच कोहराम मच गया। पुलिस ने घटना की सूचना दर्ज कर शव का पंचनामा भरकर भेज दिया है।
शिवजी कोतवाली क्षेत्र की ग्राम सभा भेवान के मजरा नवल नेवादा ताराचंद्र पुत्र स्वर्गीय कुशल राज्यामिस्त्री का काम करता था। इन दिनों वह कस्बा शिवली निवासी उमेश द्विवेदी के यहां भवन निर्माण में राजमिस्त्री का काम कर रहा था। शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे काम करते समय बल्ली टूट जाने से वह नीचे आ गिरा। ऊंचाई से गिर जाने के कारण 50 वर्षीय ताराचंद्र को गंभीर चोट आ गई जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। राजमिस्त्री के गिर जाने से वहां पर मौजूद मजदूरों एवं गृह स्वामी के बीच हर काम पर मच गया और लोग उसको शिवली अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर मौजूद डॉक्टर ने राज मिस्त्री ताराचंद्र को मृत घोषित कर दिया। राजमिस्त्री की मौत की जानकारी मिलते ही उसके परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। राजमिस्त्री की मौत हो जाने पर उसकी पत्नी कमला पुत्रों नरेंद्र जितेंद्र शोभित रोहित एवं पुत्री गुड़िया का रो-रो कर बुरा हाल था। कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।