हाईकोर्ट ने टीवी चैनल को गोल्डन टेंपल में गुरबानी के प्रसारण पर अंतरिम रोक लगाने से किया इंकार
डिजिटल डेस्क : दिल्ली हाई कोर्ट ने एक प्राइवेट टीवी चैनल को गोल्डन टेम्पल से गुरबानी के प्रसारण या दोबारा प्रसारण से रोकने की मांग वाली शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की याचिका को खारिज को खारिज कर दिया है। SGPC और PTC नाम के एक चैनल ने कापीराइट उल्लंघन का आरोप लगाते हुए गैलेक्टिक टेलीविजन एंड कम्युनिकेशंस के खिलाफ हाईकोर्ट का रुख किया था। SGPC ने याचिका में तर्क दिया कि गोल्डन टेम्पल से गुरबानी के प्रसारण का कापीराइट उनके पास है। संस्था ने कहा कि गैलेक्टिक टेलीविजन, 10 सेकंड की देरी के साथ ही सही, इसका प्रसारण करके उनके अधिकारों का उल्लंघन कर रहा है। फिलहाल, गोल्डन टेम्पल से गुरबानी का प्रसारण एसजीपीसी के यूट्यूब चैनल और पीटीसी पर किया जाता है।अब देखने की बात होगी क्या कमेटी आगे कोई कार्रवाई के लिए कदम उठाएगी।