GIMS : अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की आउटसोर्स कर्मचारियों ने दी चेतावनी

WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.29.49 AM

डिजिटल डेस्क : ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS) में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने एक बार फिर से चेतावनी जारी कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की चेतावनी दे दी है। कर्मचारियों का आरोप है कि धरने को खत्म हुए एक माह से अधिक समय हो गया है। कर्मचारियों का आरोप है कि जिन मांगों को आश्वासन देकर धरना खत्म कराया गया था, उनमें से अभी तक एक भी मांग पूरी नहीं हुई है। यदि 17 अगस्त तक मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो वह लोग अनिश्चितकालीन धरने पर बैंठेंगे।

यह हैं कर्मचारियों की मांगे :

बता दें कि जिम्स में आउटसोर्स कर्मचारियों की 15 जून को शुरू हुई थी और 30 जून को जिलाधिकारी मेधा रुपम के आश्वासन के बाद समाप्त हुई थी। सभी की मांग है कि उन्हें जिम्स में ही नियमित किया जाए या फिर संविदा में रखा जाए। इसके अलावा सभी को मूलभूत लाभ भी दिलाए जाएं। सभी ने कोविड के समय अपनी जान की परवाह किए बिना परिवार से दूर रहते हुए सेवाएं दी। उस दौरान उन लोगों को आश्वासन दिया गया था, कि सभी को नियमित किया जाएगा। अब सभी के साथ धोखा किया जा रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि उनकी इन मांगों को लेकर आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक कुछ भी होता नहीं दिखाई दे रहा है। अब कर्मचारियों का कहना है कि 17 अगस्त तक यदि मांगे पूरी नहीं होती हैं तो फिर जिम्स प्रशासन तैयार रहे। वह लोग इस बार अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे और धरना उनका तब तक जारी रहेगा जब तक फिर मांगे पूरी नहीं हो जाती हैं। कर्मचारियों ने बताया कि उन लोगों को आश्वासन दिया गया था कि उनकी मांगों को शासन तक भेजा जाएगा और जिन कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा लिखवाया गया है, उनके मुकदमे वापस लिए जाएंगे। इसके अलावा उन लोगों को संविदा पर रखे जाने की मांग की थी, साथ निकाली जाने वाले भर्तियों में उन्हें छूट के आधार पर शामिल किए जाने की मांग है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि मांगे पूरी नहीं होती हैं, तो फिर वह लोग एक बार फिर से धरने पर बैठेंगे।