JPSC-JSSC विवाद के बीच हेमंत सोरेन बोले- युवाओं का विश्वास हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण

WhatsApp Image 2026-08-15 at 2.55.02 PM

डिजिटल डेस्क : 80वें स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवाओं को साधते हुए कहा कि मेरे लिए राज्य के युवा और उनका हम पर विश्वास बहुत महत्वपूर्ण है। स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में युवाओं और भर्ती परीक्षाओं को लेकर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रही है, खासकर JPSC और JSSC जैसी संस्थाओं की ओर से आयोजित परीक्षाओं में। मेरे लिए राज्य के युवा और उनका हम पर विश्वास बहुत महत्वपूर्ण है। हमने व्यवस्था में बदलाव लाने का फैसला किया है। पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने छात्रों की बात-छात्रों के साथ पहल शुरू की है। इसके जरिए छात्रों से शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव मांगे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा व्यवस्था स्थापित करने में छात्रों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

इससे पहले अस्पताल के बिस्तर से देवेंद्र नाथ महतो ने छात्र आंदोलन को लेकर भी अपील जारी की थी। उन्होंने प्रदर्शन में शामिल छात्रों को आंदोलन को कमजोर करने और उसे अलग-अलग हिस्सों में बांटने की कथित कोशिशों से सावधान रहने को कहा। महतो ने आरोप लगाया कि आंदोलन शुरू होने के करीब एक महीने बाद कुछ बाहरी तत्व छात्र आंदोलन की दिशा को भटकाने और उसे कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से अपील की कि वे आंदोलन को टूटने या बिखरने न दें।

प्रदर्शनकारी छात्र स्वतंत्रता दिवस पर नहीं उठाएंगे मांगें

छात्र नेता रविंद्र पासवान ने दिन में कहा कि 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्र सिर्फ देश की आजादी की बात करेंगे। उन्होंने कहा कि इस दिन छात्र सरकार के सामने अपनी मांगें नहीं रखेंगे। झारखंड में JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र आंदोलन जारी है।

You may have missed